फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से चल रहा स्वीप कार्यक्रम : विवेक आर्य

Thu, 12 Sep 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी12: अ​धिकारियों व कर्मचारियों को मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाते हुए जिला उद्यान अधिकार
विज्ञापन
जींद। स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी संस्थान रुचि के साथ स्वीप अभियान के तहत जागरूकता के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में स्वीप अभियान को लेकर विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग मतदान व मतदाता जागरूकता के लिए आगे आ रहे हैं। किसानों का देश के विकास और उन्नति में हमेशा से ही योगदान रहा है। उद्यान विभाग किसानों से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से जिला के प्रत्येक किसान कों चुनाव के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने स्वीप गतिविधियों के तहत सभी कर्मियों को मतदान करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाने में सहयोग देने व किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मत का प्रयोग करने की शपथ ग्रहण दिलवाई। उन्होंने कहा की सभी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी ख्यालि राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें