जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की गतिविधियां आज से शुरू हो गई। प्रधान द्वारा चार दिन पहले चुनाव का शेड्यूल जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार आज बार की वोटर लिस्ट संशोधित की जाएगी। बार के मतदाताओं की संख्या फिलहाल 1350 दर्ज है। इनके संशोधन के बाद कितने वोट शेष रहेंगे। वह चुनाव में मत डाल पाएंगे।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान अधिवक्ता राकेश मलिक ने बार के वकीलों के साथ बैठक कर चुनाव का शेड्यूल जारी किया था। इसमें 16 दिसंबर से बार के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को संशोधित करना निर्धारित हुआ था। सोमवार को बार में शाम चार बजे तक वोटर लिस्ट को संशोधित किया जाएगा। इस बार प्रधान ने बार में निर्णय लिया था कि जो अधिवक्ता बार में एक्टिव नहीं हैं और वकालत न करके दूसरा काम करते हैं। उनके वोट इस बार काटे जाएंगे। अगर यह वोट कटे तो बार में लगभग 900 वोट ही बचने की उम्मीद है। अगर वोटर लिस्ट पर किसी को आपत्ति होगी इसके लिए 17 दिसंबर को तीन बजे तक सुनवाई होगी। 18 दिसंबर को बार के प्रधान समेत चारों पदों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।