फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ राष्ट्र सेवा और नशामुक्ति का संकल्प लें वालंटियर्स : हंसवीर रेढू

Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी10: जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कैंप में मौजूद छात्राएं और स्टाफ। स्रोत संस
विज्ञापन
जींद। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन जिला संयोजक अधिकारी हंसवीर रेढू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य सौरभ भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

हंसवीर रेढू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस वालंटियर बनकर राष्ट्र और समाज सेवा की भावना को अपनाना जीवन का उच्च लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्र जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते हैं तो मंजिल अवश्य प्राप्त होती है।
उन्होंने छात्रों को मोबाइल की लत और नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की रोकथाम के लिए एनएसएस वालंटियर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज कहा कि एनएसएस वालंटियर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, इसलिए सभी को प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। इस दौरान एनएसएस अधिकारी शैलेंद्र, राजेश लांबा, राजीव, अजय, रामवीर और विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें