फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह जनवरी से शुरू होगा शिक्षकों का महाप्रशिक्षण

Sun, 04 Jan 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी23: शिक्षकों का महाप्रशिक्षण की बैठक में मौजूद अध्यापक। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। जिला में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दो दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन की रूपरेखा तैयार करना था।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी से जिले में प्रशिक्षण कैंपों की शुरुआत होगी। इस प्रशिक्षण में जिले के 1760 अध्यापक भाग लेंगे जबकि अन्य जिलों से 543 अध्यापक जींद में आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिले के 229 अध्यापक अन्य जिलों में जाकर प्रशिक्षण लेंगे।
महेंद्र सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किया जाए। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 से सायं 4:30 बजे तक रहेगा। इसमें सभी मूलभूत सुविधाएं प्रशिक्षण स्थल, सामग्री, भोजन, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि पहले से सुनिश्चित कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने की गति को समझने, कक्षा में नवाचार अपनाने, और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और मॉड्यूल्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। अंत में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों और समन्वयकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एफएलएन और जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें