फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय की फाइलों को दोबारा खंगालेगी विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले निजी स्कूल को मान्यता देने के नाम पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद अब फिर से विजिलेंस डीईओ कार्यालय की फाइलें खंगालेगी। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक फरार चल रहे जींद के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा जेल पहुंच चुके हैं। करनाल विजिलेंस की टीम ने दो फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया था। विजिलेंस का कहना है कि सहायक से पूछताछ में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा का भी नाम लिया था। इसके साथ ही जोगेंद्र सिंह हुड्डा पर केस तो दर्ज हो गया था, लेकिन विजिलेंस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। ऐसे में शुक्रवार को वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हालांकि इस मामले में करनाल विजिलेंस कई बार डीईओ ऑफिस की फाइलों से लेकर कंप्यूटर तक का रिकार्ड जांच चुकी है, लेकिन अब हुड्डा के खिलाफ और अधिक सबूत जुटाने के लिए फिर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


अभी विजिलेंस को कई और तथ्य इस मामले में जुटाने हैं। इसके लिए फिर से डीईओ कार्यालय की फाइलों को दोबारा से देखा जाएगा। इसके लिए जल्द ही टीम डीईओ कार्यालय का दौरा करेगी।
विज्ञापन

राजपाल, विजिलेंस निरीक्षक, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें