09जेएनडी 33 : आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व पुरुषों की भीड़। स्रोत :कार्यकर्ता
जींद। घोघड़िया गांव के कसूहन रोड स्थित पीएचसी के पास आयोजित भाईचारा मिलन समारोह में वीरेंद्र घोघड़िया ने कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकट चयन को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सही उम्मीदवार को मौका देती तो उचाना में परिणाम अलग हो सकते थे।
उनका दावा था कि क्षेत्र की जनता ने अहंकार की राजनीति को नकारते हुए यह संदेश दिया है कि जीत उसी की होगी जो लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा। घोघड़िया ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल टिकट हासिल करना पर्याप्त नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान और जमीनी जुड़ाव को चुनावी सफलता की कुंजी बताया। समारोह में हलके सहित विभिन्न जिलों से ग्रामीण, युवा, महिलाएं, खाप प्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे। भीड़ अधिक होने से आसपास के मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति बनी।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग भोजन व्यवस्था की गई थी, जबकि पारंपरिक 11 चिलम वाला हुक्का आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण महिलाएं हरियाणवी गीतों पर झूमती नजर आईं, जिससे समारोह का माहौल सामाजिक सौहार्द और भाईचारे से भर गया।