हरियाणा में दो पुलिसकर्मियों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने संज्ञान लिया है। एसपी कुलदीप सिंह ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को दो पुलिस कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इनमें उप-निरीक्षक राकेश श्योराण वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कॉन्स्टेबल सुखविंद्र सिविल कपड़ों में थे। हालांकि यह वीडियो 14 जुलाई का बताया जा रहा है जो नए बस स्टैंड का है। इस मामले में एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिए गया है। विभागीय जांच अभी जारी है।