गांव मुआना में दो नाबालिग बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उनका अपहरण किया। फिर उनको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सफीदों क्षेत्र के गांव मुआना में दो नाबालिग बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उनका अपहरण किया। फिर उनको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोहे की जंजीर से बांधकर की पिटाई
मुआना निवासी महिला पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को उसका पति कृष्ण मजदूरी करने के लिए गया था। वह घर पर काम कर रही थी। उनका 13 साल का बेटा घर पर था। सुबह करीब सात बजे गांव का एक शख्स उनके बेटे को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद वह मंदिर से एक अन्य 14 वर्षीय किशोर को भी ले गया, जहां उसने इन दोनों बच्चों को लोहे की जंजीर से बांधकर डंडे और बेल्टों से पीटा।
दोनों किशोरों पर मुर्गे और कबूतर चुराने का आरोप
दोनों किशोरों पर चोरी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दोनों किशोरों ने उनके मुर्गे और कबूतर चुराए हैं। करीब पांच घंटे तक दोनों किशोरों को बंधक बनाकर रखा गया। बाद में डायल 112 को सूचना दी गई और पुलिस दोनों किशोरों को लेकर घर पहुंची। पुलिस ने गांव के ही विजय, सुका और रमेश के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।