फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म पुरस्कारों पर उठे सवाल, पहलवान विनेश फौगाट नाराज, बोलीं- प्रदर्शन के बावजूद हुई उपेक्षा

Tue, 28 Jan 2020 02:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विनेश फौगाट
विज्ञापन
पद्मश्री पुरस्कार नहीं मिलने पर कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर ज्यूरी से पूछा है कि चयन के लिए क्या पैमाने अपनाया जाता है। वहीं विनेश फौगाट के पति सोमवीर के अनुसार विनेश का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, इसके बावजूद उनकी उपेक्षा हुई है।
विज्ञापन


विनेश फिलहाल प्रशिक्षण के लिए देश से बाहर हैं। सोमवीर के अनुसार जिन लोगों के नामांकन पद्मश्री के लिए गए थे, उनमें विनेश का प्रदर्शन सबसे शानदान है। एशियन चैंपियनशिप में छह मेडल जीते हैं। ओलंपिक में पिछली बार चोट के कारण मेडल नहीं आ पाया।

इस बार महिला वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली खिलाड़ी है। यदि खिलाड़ी को देश का इतना बड़ा पुरस्कार मिलता है तो इससे हौसला बढ़ता है। पिछली बार बजरंग का प्रदर्शन विनेश से बेहतर था, ऐसे में बुरा नहीं लगा। इस बार बुरा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें