08जेएनडी27 : एसडीएम के नाम लिखे पत्र को दिखाते हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
जींद। लोधर में दुकान में लगी आग से नुकसान के मुआवजा की मांग के लिए ग्रामीण एसडीएम उचाना दलजीत सिंह से 9 जनवरी को मिलेंगे।
नंबदार मिठाई मालिक संदीप ने बताया कि लोधर के किठाना रोड पर नंबरदार मिठाई के नाम से दुकान है। 4 जनवरी को सुबह अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग काे बुझाने के लिए नरवाना, उचाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर दमकल विभाग के कर्मी भी पहुंचे थे। आग पर जब तक काबू पाया गया पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने से करीब 70 से 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग एसडीएम से मिलकर करेंगे ताकि परिवार का पालन-पोषण करने के साथ-साथ अपने काम को दोबारा से शुरू कर सके। पूर्व सरपंच रमेश, पूर्व सरपंच सुरेश, पूर्व जिला पार्षद मंजीत, सतनाम नंबरदार, मंजीत, राजेश, विक्रम ने कहा कि कहा कि दुकान में आग लगने से सारा सामान जल गया। संदीप के पास दुकान के अलावा कोई भी जरिया कमाई का नहीं है। आधा एकड़ के आस-पास ही जमीन है। मिठाई की दुकान से ही वो अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अब आग से दुकान का सारा सामान जलघर राख होने से आमदनी का कोई जरिया नहीं बचा है। एसडीएम से ग्रामीण मिलकर आगजनी से हुए नुकसान के लिए मुआवजा की मांग करेंगे।