फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों को दिलाई कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ

विज्ञापन
14जेएनडी09: कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ लेते हुए ग्रामीण। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। गांव लखमीरवाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र निर्जन के विरेंद्र दलाल एमपीएचडब्ल्यू, रेखा कौशिक एएनएम, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर ने भाग लिया।
विज्ञापन

गांवों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामवासियों को गिरता लिंगानुपात के नुकसान बताए। ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ भी दिलाई गई। विरेंद्र दलाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को कम करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

रेखा एएनएम ने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि लिंग जांच करना एक कानूनी अपराध है। दोषी पाए जाने वाले को सजा व जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें