फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना कलां में कूड़ा-कचरा डाल रहे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने रोका

Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी24: जानकारी देते हुए उचाना कलां के ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। उचाना कलां के खेड़ी मसानिया रोड पर वाल्मीकि मोहल्ले के पास नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्राली कूड़ा-कचरा डालने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इनको रोकने के साथ विरोध किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा से फिर यहां कूड़ा-कचरा डाला गया तो बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


रोहताश श्योकंद, कुलदीप, सुभाष, वेदपाल, कृष्ण ने कहा कि खेड़ी मसानिया रोड पर पहले नगर पालिका उचाना कलां एवं शहर का कूडा-कर्कट वाल्मीकि मोहल्ले के पास डालते थे। ग्रामीणों के विरोध के चलते इसको बंद कर दिया गया था। बीते कुछ दिनों से दोबारा फिर से नगर पालिका द्वारा यहां पर कूड़ा-कचरा डलवाना शुरू कर दिया है।
शनिवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध कर इसे रुकवाया। यहां आस-पास सरकारी स्कूल है तो मकान, मंदिर, वाटर सप्लाई के टैंक है तो पशुओं के पानी पीने का तालाब भी है। उन्होंने कहा कि यहां पर कूड़ा-कचरा डालने जाने से जहां बदबू से आमजन का परेशानी होती है तो बीमारी फैलने का डर भी बन जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका को चाहिए कि कूड़ा-कचरा यहां न डालकर कोई दूसरी जगह इसको लेकर तय करे ताकि लोगों को स्थाई रूप से इस समस्या से समाधान हो। भविष्य में अगर दोबारा से यहां कूड़ा-कर्कट डाला गया तो ग्रामीण बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे यहां किसी सूरत में कूड़ा-कचरा नहीं डालने दिया जाएगा।

वर्जनकुछ समय से कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जहां कूड़ा डाला जाता है वहां चहारदीवारी गेट भी है ताकि कूड़ा उड़कर बाहर न जाए न आने-जाने वालों को दिखाई भी न दे। कुछ दिनों के बाद जींद में कलस्टर स्तर पर प्रोसेसिंग प्लांट शुरू होने के बाद यहां से हर दूसरे दिन कूड़ा-कर्कट उठ कर जींद जाएगा।-अशोक कुमार, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें