फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकभूरा गांव में वैक्सीन लगाने गई टीम को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
खरकभूरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची। यहां पर 26 लोगों को वैक्सीन लगाई गई तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और वैक्सीन लगाने आई टीम का विरोध करते हुए उन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने की बात कहते हुए वापस जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगे से गांव में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम न आए। टीम में डॉ. भारत, एमपीएचडब्ल्यू संजय व एएनएम सुनीता शामिल थे। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर टीम वापस आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम 150 वैक्सीन लेकर गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं है। कई मामले ऐसे आ रहे हैं जिससे सामने आ रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन ग्रामीण नहीं लगवाएंगे। भविष्य में अगर टीम दोबारा आई तो दोबारा से उनका विरोध किया जाएगा। उचाना नागरिक अस्पताल के इंचार्ज डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि डॉ. भारत की अगुवाई में टीम खरकभूरा गांव गई थी। 150 वैक्सीन लेकर गई टीम ने 26 लगा चुकी थी कि वहां पर ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने गांव में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आई टीम को वापस भेज दिया।
1408 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
जिले में शनिवार को 1408 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1378 को पहली डोज तो 30 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को 6 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली तथा 17 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 10 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा 13 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष के बीच गंभीर बीमारियों से पीड़ित 287 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 60 से अधिक आयु के 1075 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें