फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का विरोध कर रहे चांदपुर के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के प्रयास से टीका लगवाने के लिए हुए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर गांव के लोगों द्वारा कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीन का बहिष्कार करने के चलते उचाना एसडीएम प्रीतपाल के निर्देशानुसार अलेवा के नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा ने बुधवार को गांव में पहुंचकर लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी दी। नायब तहसीलदार के प्रयासों के चलते नगूरां पीएचसी की एमओ डॉ. संध्या के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चांदपुर गांव में पहुंचकर 14 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए।
विज्ञापन

वहीं नगूरां गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए हैं। अलेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. चांदबाला चहल ने बताया कि चांदपुर गांव के लोगों ने कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीन के टीकों को लेकर एतराज जताया था। उसी समय से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी तथा उचाना के एसडीएम प्रीतपाल मामले को लेकर गंभीर थे। एसडीएम प्रीतपाल ने गांव के लोगों को जागरूक करने का जिम्मा अलेवा के नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा को सौंपा था। नायब तहसीलदार ने एसडीएम के निर्देशानुसार चांदपुर गांव में पहुंचकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक किया था। जागरूकता के चलते गांव के 14 लोगों ने बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन का किसी प्रकार का कोई बुरा प्रभाव नहीं होकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके कारण हर व्यक्ति को चाहिए कि कोरोना वैक्सीन लगवाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, एएनएम सुनिता, शकुंतला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें