फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरसोला में मलेरिया के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विश्व मलेरिया दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र बरसोला में जागरुकता अभियान चलाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुभाष गौतम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली में बच्चों ने नारे लिखे पंपलेट हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मी जयवीर नेहरा ने ग्रामीणों को बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो रुके हुए पानी में पनपता है।
उन्होंने कूलर का पानी बदलने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और आशा वर्कर भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें