फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे दो गांव के ग्रामीण

Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी30-घसो के जलघर का खाली टैंक दिखाते हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उचाना। घसो कलां गांव में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलघर के टैंक लगभग खाली पड़े हैं। वहीं जलघर में लगे सबमर्सिबल की मोटर भी कई दिनों से खराब होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

संदीप नंबरदार, बलजीत, अनूप शर्मा, महाबीर, सुखपाल और वेद शर्मा ने बताया कि घसो कलां और खुर्द गांव की पेयजल व्यवस्था सिरसा ब्रांच नहर से आने वाले पानी पर निर्भर है। नहर कई दिनों से बंद होने के कारण जलघर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर बंद होने से पहले जलघर के टैंकों को पर्याप्त मात्रा में भर लिया जाना चाहिए था। समय रहते उचित प्रबंध नहीं होने से अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होती है। ऐसे में विभाग को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सबमर्सिबल की मोटर भी काफी समय से खराब पड़ी है जिसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। पेयजल संकट के कारण कई लोगों को खेतों और अन्य स्थानों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
वर्जन
दोनों गांव में शनिवार दोपहर बाद पानी की सप्लाई दी गई है। रजबहा में एक-दो दिन में पानी आने की संभावना है। रजबहा में पानी आते ही जलघर के टैंकों को भर दिया जाएगा। -विनय, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें