जींद। जुलानी गांव में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें निगम के जींद सर्कल के अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याएं सुनी। इस दौरान कार्यकारी अभियंता विकास मलिक मौजूद रहे।
निगम सर्कल में आयोजित बिजली अदालत का ग्रामीण लाभ उठा रहे हैं। निगम भी ग्रामीणों की शिकायतों पर तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को बिजली अदालत में गलत बिलिंग, ब्याज माफी योजना जैसी समस्याएं अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा के समक्ष रखी गई।
इसके बाद बिजली बिलों, ब्याज माफी योजना, खराब मीटर को बदलने जैसी समस्याओं को उपमंडल अधिकारी गुलशन कुमार को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली लाइनों को स्थानांतरण करने और सोलर कनैक्शनों जैसी समस्याओं को भी निश्चित समय अवधि में समाधान करने के निर्देश दिए।
बिजली अदालत में बिजली बिलों और ब्याज माफी योजना के तहत बिल ठीक किए जाने की शिकायतें ज्यादा आई। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए।