फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 24 मई को महापड़ाव डालेंगे ग्रामीण सफाई कर्मी

विज्ञापन
22जेएनडी17-लघु सचिवालय के सामने धरने पर सफाई कर्मियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सामने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान कृष्ण मोरखी और संचालन यशपाल हथो ने किया। जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। न तो उन्हें पक्का कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 और 27 हजार रुपये के वेतन को भी अब तक लागू नहीं किया गया है। सरकार की इसी हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों को भीषण गर्मी में भी हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24-25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे।
सीटू जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र और सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि सरकार का दलित और कर्मचारी हितैषी होने का दावा पूरी तरह खोखला है।इस मौके पर जिला सचिव कपूर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुल्तान दुड़ाना, जुलाना ब्लॉक प्रधान मनफूल खरेंटी, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक सचिव पाला राम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें