फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यू नाऊ कंपनी कार्यालय पर ईडी का छापा, कागजात समेत लग्जरी गाड़ी जब्त

विज्ञापन
21जेएनडी25-शहर के हुडा मार्किट में खोला गया व्यू नाऊ मार्केटिंग सर्विस लिमिटेड गु्रप का कार्याल
विज्ञापन
जींद। शहर के देवीलाल ग्राउंड स्थित हुडा मार्केट में व्यू नाऊ मार्केटिंग सर्विस लिमिटेड ग्रुप के कार्यालय पर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने छापेमारी की। ईडी की टीम ने लगभग पांच घंटे तक कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला। कुछ दस्तावेजों को अपने साथ भी ले गई। वहीं, एक लग्जरी गाड़ी भी जब्त करने की सूचना है। कंपनी कार्यालय में हुई छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी। हालांकि यह छापेमारी 17 जनवरी को हुई थी। चार दिन पहले हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी की छापेमारी मंगलवार को चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन

जालंधर से ईडी की टीम ने 17 जनवरी को सुबह कार्यालय खुलने के साथ कंपनी के हुडा मार्केट स्थित व्यू नाऊ मार्केटिंग सर्विस ग्रुप के कार्यालय पर दस्तक दी। कार्यालय से सकावर्स और स्काई लिंक नेटवर्क कंपनी भी जुड़ी हुई है। कंपनी डाटा स्टोर और सर्वर से संबंधित कार्य करती है। ईडी को कंपनी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कारोबार की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की गई। टीम ने लगभग पांच घंटे तक कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला। कुछ दस्तावेजों को अपने साथ भी ले गई। कंपनी कार्यालय पर हुई छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी।
सोमवार देर रात जालंधर ईडी के डायरेक्टर ने जींद समेत 11 स्थानों पर व्यू नाऊ कंपनी ग्रुप की सहायक छह कंपनियों पर लगातार 72 घंटे छापेमारी करने के बारे में बताया तो स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एजेंसियां कंपनी कार्यालय को ढूंढती हुई पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। हालांकि टीम कार्यालय से कुछ दस्तावेजों को साथ ले गई है। जब कंपनी के कार्यालय से जानकारी जुटानी चाही तो वहां पर ताला लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

बॉक्स

कंपनी में जिले से लगभग 500 करोड़ निवेश का अंदेशा

व्यू नाऊ मार्केटिंग सर्विस लिमिटेड ग्रुप में जिले से लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश करने का अंदेशा है। इस कंपनी में शहर के एक नेता ने करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हुडा मार्केट स्थित इस कार्यालय में दो-तीन व्यक्ति बैठते हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपये निवेश में लगवाए हुए हैं। इनके पास करोड़ रुपये से भी ऊपर की महंगी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन


वर्जन

ईडी की छापेमारी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अभी पता चला है। फिर भी मामले के बारे में पता किया जाएगा।

-मोहम्मद इमरान रजा, उपायुक्त, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें