फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान का फोटो लगाकर अश्लील वीडियो बना किया वायरल, एक गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि किसी ने उसकी बेटी की फोटो का इस्तेमाल कर उसे एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाया तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो एडिट कर अपलोड किया गया जो वायरल हो गया। पहलवान के पिता ने पुलिस को गलत वीडियो की जानकारी देते हुए रविवार को शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


वहीं सोमवार शाम को ही पुलिस ने बरवाला निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने माना कि उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर संख्या बढ़ाने के लिए फोटो अपलोड किया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रधान बृजभूषण पर आरोप लगाने वालों में यह पहलवान भी शामिल थी।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि किसी ने उनकी बेटी के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्हें यह नहीं पता कि यह फोटो किसने एडिट कर वायरल की है, लेकिन फोटो और वीडियो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


जब पुलिस ने जांच की तो इसमें बरवाला निवासी अमित उर्फ अक्षय का नाम सामने आया। पुलिस ने सोमवार शाम को अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और हिसार के डीएन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

वीडियो में कोई दूसरे राज्य की लड़की : डीएसपी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का नहीं है। वीडियो में कोई दूसरे राज्य की लड़की है। पुलिस ने इस मामले में हिसार जिले के बरवाला निवासी अमित उर्फ अक्षय को गिरफ्तार किया है। उसने अपने फॉलाेअर बढ़ाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ फोटो अपलोड किए थे। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य जानकारी हासिल करेगी। -रवि खुंडिया, डीएसपी, हेड क्वार्टर, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें