फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रा के साथ दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल

Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आफताबगढ़ गांव निवासी आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। इस दौरान उसकी जान-पहचान आफताबगढ़ गांव निवासी आकाश के साथ हो गई। आकाश ने उसको अपने झांसे में फंसाकर शहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उनका वीडियो बना लिया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 1 अक्तूबर 2023 से 20 मई 2024 तक दुष्कर्म किया। महिला थाना की एएसआई सुमन ने बताया कि इस मामले में युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें