फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार कमिश्नरी के सभी डीसी से रूबरू हुए सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव

विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद अधिकारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बुधवार को लघु सचिवालय में हिसार कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले सभी पांचों जिलों के डीसी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सिर्फ एफआईआर दर्ज करवाने तक ही मामला सीमित नहीं रखें बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ अदालत में पेश किए जाने वाले केसों की भी सही तरीके से पैरवी की जानी चाहिए। बैठक में हिसार के मंडलायुक्त राजीव रंजन, हिसार के डीसी निखिल गजराज, भिवानी के डीसी पंकज, फतेहबाद के डीसी एमके सोलंकी, सिरसा की डीसी सरणजीत कौर, हिसार के एडीसी विजय कुमार, सिरसा के एडीसी अजय सिंह तंवर, फतेहबाद के एडीसी डॉ. जेके आभीर, जींद की एडीसी आमना तस्नीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम हरियाणा से शुरू की थी। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस दौरान डीसी विनय सिंह ने बताया कि जिला का लिंगानुपात 986 हो गया है, जो पिछले वर्ष 890 था। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण खराब लिंगानुपात वाले गांवों की पहचान की गई है। वहीं सही कार्य नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने पांचों जिलों के सिविल सर्जन को हिदायत दी कि वे क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को सचेत करें और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

 सीएम विंडो की शिकायतों का करें तुरंत समाधान
डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान त्वरित आधार पर करना सुनिश्चित करें। सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों का समाधान अविलंब होना चाहिए ताकि लोगों को तुरंत राहत प्रदान हो सके। उन्होंने आदेश दिए कि लोगों की शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाए। सरकार का सीएम विंडो स्थापित करने का उद्देश्य पूरी तरह से सफल रहा है। आज प्रदेश में सीएम विंडो के माध्यम से हर रोज सैकड़ों समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जींद जिले में सीएम विंडो पर 2663 शिकायतें दर्ज हुई थीं अब मात्र 125 शिकायतें ही शेष हैं।
विज्ञापन


सीएम की घोषणाओं पर करें काम
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने बैठक में भिवानी के गोकुलपुरा, पालवास गांव में बनने वाले खेल स्टेडियमों, भूना में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, जाखल में बनने वाली नई अनाज मंडी, जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज, अटल पार्क, अलेवा में बनने वाले खेल स्टेडियम, सिरसा के कलेनिया गांव में बनने वाली नंदी शाला, डबवाली में 60 बेड के अस्पताल समेत अनेक विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास परियोजनाओं पर अविलम्ब कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

स्वच्छता पर दें ध्यान
डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अस्वच्छता के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने हिसार मंडल के पांचों जिलों को दिसंबर 2016 तक खुले में शौच जाने की परिपाटी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बैठक में सिरसा जिला को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए  किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। डीसी सिरसा सरणजीत कौर ने बताया कि 15 अगस्त तक जिला को ओडीएफ कर दिया जाएगा। उन्होंने इस दिशा में किए गए व्यवहारिक प्रयासों की जानकारी देते हुए बैठक में बताया कि पूरे जिला को ओडीएफ बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार की गई। स्वच्छता दूत तैयार किए गए। इस कार्य में स्वयं सेवी संगठनों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें