फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
18जेएनडी30-परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ. रामपाल सैनी। स्रोत विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही यूजी-पीजी की परीक्षा को लेकर वीरवार को कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज सिंह भी मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने परीक्षाओं का अवलोकन किया। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कहा कि निष्पक्ष और त्रुटि रहित परीक्षा आयोजन विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय के 27 केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है। परीक्षाओं को सुचारू रूप से कराने के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। टीचिंग ब्लॉक-1 में तीन केंद्र बनाए गए हैं और टीचिंग ब्लॉक-2 में एक केंद्र बनाया गया है जिसमें विद्यार्थी शांति पूर्ण ढंग से परीक्षाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑफ पब्लिक रिलेशन डॉ. विजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें