फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर छाया रहा घना कोहरा, सूरज के दर्शन नहीं हो पाए

विज्ञापन
18जेएनडी40-शहर के अपोलो चौक पर पसरा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। क्षेत्र में वीरवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 11 बजे तक भी कोहरे की चादर हटने का नाम नहीं ले रही थी। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे और ठंड के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई जगहों पर चालकों ने फॉग लाइट और डिपर का सहारा लिया ताकि किसी तरह आगे का रास्ता दिखाई दे सके। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। ठंडी हवाओं ने वातावरण को और सर्द बना दिया। बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में कम रौनक देखने को मिली। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
वहीं चाय और गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट बदली। करीब शाम छह बजे अचानक एक बार फिर पूरा शहर कोहरे की चादर में ढक गया। इससे सड़कों पर चल रहे वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। कई जगहों पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से तेज गति से वाहन न चलाएं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें