फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर वार्ड में एरिया सभा लगाकर लाभार्थियों की वेरिफिकेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका कार्यालय में एरिया सभा और वार्ड कमेटियों के गठन के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नपा सचिव सौरभ जैन ने की।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव सौरभ जैन ने बताया कि कस्बे के सभी वार्डो में 21 और 22 जनवरी को प्रत्येक वार्ड में एरिया सभा होगी। सरकार की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार लाभार्थियों का वेरिफिकेशन होना है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डो में एरिया सभा का गठन किया गया है। नोडल ऑफिसर लगाए गए हैं। एरिया सभा में संबंधित वार्ड के सभी मतदाता सदस्य होगें।
एरिया सभा की बैठक को वैध माने जाने के लिए उस वार्ड के कुल मतदाताओं में से कम से कम दस प्रतिशत मतदाताओं को उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। एरिया सभा में रखे जाने वाले प्रस्तावों को स्वीकार करने के लिए उपस्थित सदस्यों की सहमति हस्ताक्षर के माध्यम से ली जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड की एरिया सभा के लिए नगरपालिका जुलाना के कर्मचारी व वार्ड पार्षद मिलकर एरिया सभा की बैठक आयोजित करेगें। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिन नए आवेदनों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।उनकी सत्यापन प्रक्रिया एरिया सभा के दौरान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें