फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद-रोहतक बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस को लेकर की वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
21जेएनडी04: जुलाना में वाहनों की जांच करते हुए पुलिस। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं नियमित गश्त को तेज कर दिया गया हैं। जुलाना में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने जींद-रोहतक बॉर्डर पर प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की। रात्रि गश्त को भी और मजबूत किया है। पीसीआर, राइडर और ईआरवी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर आने जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर पुलिस रखी रही है ताकि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना ना घटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें