फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेशनल हाईवे पर बिना रिफलेक्टर के दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
05जेएनडी26-नए बस अड्डे के सामने बने अवैध कट से निकलते हुए दुपहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-संगरूर, हिसार-चंडीगढ़, 152डी और नारनौल-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बिना रिफलेक्टर के दौड़ रहे वाहन हादसों की आशंका बढ़ा रहे हैं। हाईवे पर बने अवैध कटों से दोपहिया वाहन बिना रोक-टोक आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस थाना प्रभारी शमेशर सिंह ने बताया कि जिले से गुजर रहे दिल्ली-संगरूर, हिसार-चंडीगढ़ और नारनौल-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अवैध कटों को बंद करवाया था लेकिन दुपहिया वाहन चालक अवैध कट खोल देते हैं। वहीं बिना रिफलेक्टर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
नवंबर महीने में हुई रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी ने ट्रैफिक और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को अवैध कटों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन कार्रवाई अभी भी कागजों तक ही सीमित है। रात के समय बिना रिफलेक्टर या फीकी पड़ चुकी रिफलेक्टिव टेप के कारण दूर से वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कई चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली, दोपहिया और छोटे वाहनों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते जिससे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ती है।
हाईवे पर बंद होने चाहिए अवैध कट
शहरवासी रमेश, जुगल किशोर, सतबीर, रघुबीर पूनिया, शमशेर का कहना है कि हाईवे पर अवैध कटों को बंद किया जाना चाहिए। हाईवे पर सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी है। रात में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है ऐसे में सुरक्षा उपकरणों का अभाव और अधिक घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें