फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से पहले कांग्रेस को दिया था गठबंधन का ऑफर : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
5जेएनडी14 : जुलाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जुलाना। जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गठबंधन का प्रस्ताव सबसे पहले कांग्रेस को दिया था लेकिन कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

भाजपा के साथ जाने के फैसले को जनता ने भले ही नकार दिया हो लेकिन यह भी सच है कि कांग्रेस के 37 विधायक होने के बावजूद वे आज तक जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। यह बात उन्होंने जुलाना के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में अधिकारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता। इसी कारण प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बावजूद धरातल पर कोई बदलाव नजर नहीं है। पूरे सिस्टम पर अब भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छाप दिखती है।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि जजपा ने अपने कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता दी। प्रदेशभर में सड़क, शिक्षा, खेल व स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक कार्य किए लेकिन कम सीटों के कारण पार्टी दबाव बनाकर बड़ी नीतियों को लागू नहीं करवा सकी।
विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस विफल रही है जबकि जजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि पार्टी अपने आठवें स्थापना दिवस का आयोजन सात दिसंबर को जुलाना में करेगी। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारी पूरी की जा चुकी है और उम्मीद है कि लाखों लोग इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें