फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में शुरू हुई वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा

विज्ञापन
18 जुलाना 03: ड्राईविंग लाइसेंस बनाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। उपमंडल का दर्जा मिलने के करीब दो साल बाद जुलाना क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। जुलाना उपमंडल कार्यालय में अब वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन कार्यों के लिए जींद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि जुलाना में वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लंबे समय से क्षेत्र के लोग उपमंडल कार्यालय में इन सुविधाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी हो गई है।
उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। पहले वाहन पंजीकरण और लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए लोगों को जींद जाना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आने-जाने में पूरा दिन लग जाता था। अब स्थानीय स्तर पर ही ये सेवाएं मिलने से लोगों को अनावश्यक परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

350 वाहनों के पंजीकरण के आवेदन मिले
जुलाना उपमंडल में इन सेवाओं के शुरू होने के बाद लोगों ने लाभ लेना भी शुरू कर दिया है। अब तक 350 वाहनों के पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा 18 लर्निंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं, जबकि दो ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया है।

2022 में हुई थी उपमंडल बनाने की घोषणा
जुलाना को उपमंडल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 17 फरवरी 2020 को जुलाना में आयोजित जनसभा में इसे उपमंडल बनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद छह दिसंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जुलाना को उपमंडल बनाने की घोषणा की थी। दो फरवरी 2024 को जारी आदेश के तहत जुलाना को स्थायी एसडीएम मिला। जींद जिले में जींद, नरवाना, सफीदों, उचाना और जुलाना सहित पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जुलाना को उपमंडल का दर्जा मिलने के साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों को यह प्रशासनिक सुविधा मिल गई।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:
18 जुलाना 03: ड्राईविंग लाइसेंस बनाते कर्मचारी। संवाद
18 जुलाना 04: वाहन चालक को लाइसेंस सौंपते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद

18 जुलाना 03: ड्राईविंग लाइसेंस बनाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें