फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में मासाखोर और ग्राहक नहीं रख रहे शारीरिक दूरी और मास्क लगाने का ध्यान

विज्ञापन
सब्जी मंडी में नियमों को तोड़ रहे मासाखोर व ग्राहक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन कर बाहर निकल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण नई सब्जी मंडी में देखने को मिल रहा है। यहां फड़ों पर काम करने वाले मासाखोर व उनके ग्राहकों द्वारा न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि सब्जी मंडी में अभी तक कोई संक्रमण नहीं मिला है, लेकिन यहां से सब्जी लेकर बेचने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। इसके चलते सब्जी मंडी बंद भी रही थी। अब फिर से यहां लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अप्रैल में सब्जी बेचने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण मिला था। इसके बाद प्रशासन ने फड़ों पर सब्जी बेचने वाले मासाखोरों को यहां से हटा दिया था। इसके बाद लंबे आंदोलन के चलते मासाखोरों को दोबारा सब्जी मंडी में जगह दे दी गई। हालांकि तब भी यही शर्त प्रशासन द्वारा रखी गई थी कि यहां नियमों का पालन किया जाए। इसके बावजूद अब फिर से यहां नियम टूट रहे हैं।
300 मासाखोर करते हैं काम
सब्जी मंडी में 300 मासाखोर काम करते हैं। यह लोग मंडी में आढ़तियों से सब्जी लेकर मंडी में ही शेड के नीचे रखकर बेचते हैं। सुबह-सुबह यहां सैकड़ों ग्राहक आते हैं, जिनमें से अधिकतर मास्क नहीं पहनते। ऐसे में यहां संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

भेजा जाएगा नोटिस
मासाखोरों की मांग पर उन्हें सब्जी मंडी में दोबारा जगह दी गई है। इस दौरान शर्त यही थी कि शारीरिक दूरी रखी जाएगी और मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए समय-समय पर जांच भी की जाती है। जो लोग नियम नहीं तोड़ रहे हैं, उनको नोटिस भेजा जाएगा।
संजीव कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, जींद।
किया जाएगा जागरूक
सभी आढ़ती नियमों का पालन करते हैं। मासाखोरों को भी जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह भी मार्केट कमेटी की टीम और आढ़ती एसोसिएशन ने मिल कर लोगों को जागरूक किया है। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से मासाखोरों से बात कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

- अवतार कुमरा, प्रधान सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें