फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि दोगुनी करवाने का झांसा दे 19200 रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के सोमनाथ मंदिर के निकट एक व्यक्ति को दो गुणा पैसे देने का झांसा देकर एक बाबा 19200 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ढाकल गांव निवासी राजेंद्र रविवार दोपहर को सोमनाथ मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति बाबा की वेशभूषा में आया और उससे बीड़ी मांगकर पीने लगा। राजेंद्र बाबा के पास ही खड़ा हो गया। इस दौरान बाबा बोला कि वह राशि को दुगुना कर देता है। राजेंद्र उसके झांसे में आ गया और पर्स निकालकर 19200 रुपये बाबा को दे दिए। बाबा ने राशि को हाथ में लेकर राजेंद्र को कहा कि पांच कदम पीछे हटकर वहां पर पड़े पत्थर को उठा लो। इसी दौरान कार सवार तीन-चार युवक आए और गाड़ी उनके पास आकर खड़ी कर दी। जैसे ही राजेंद्र पांच कदम पीछे हटा बाबा कार में सवार होकर शहर की तरफ भाग गया। बाबा को पकड़ने के लिए राजेंद्र ने उसका पीछा किया, लेकिन नहीं मिला। राजेंद्र ने बाद में घटना के बारे में कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर नकदी लेकर फरार हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें