फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम

विज्ञापन
02जेएनडी01 :राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को संस्कृत श्लोक की पु​​स्ति
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य जयनारायण गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी वाणी से श्लोकों की मधुर ध्वनि से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. अमरजीत कौर और अनीता देवी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। श्लोक उच्चारण में वर्षा प्रथम, अन्नु द्वितीय और ईशा तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में कोमल ने प्रथम, जया ने द्वितीय और सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और भारतीय संस्कृति की गहराई को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. अमरजीत कौर ने छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेकर अपनी भाषाई दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें