फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी खट्टे-मीठे किन्नू की डिमांड

विज्ञापन
02जेएनडी04 : राजकुमार नागपाल।
विज्ञापन
जींद। मंडियों में किन्नू इन दिनों 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से पर बिक रहा है। सर्दी में लोग किन्नू को खूब पसंद कर रहे हैं। कारोबारी बताते हैं कि मौसम बदलते ही विटामिन-सी से भरपूर किन्नू की बिक्री में हर साल तेजी आती है और इस बार मांग बीते वर्षों की तुलना में ज्यादा है।
विज्ञापन

मंडी में फलों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। मंडी दुकानदार राजू नागपाल का कहना है कि किसानों से लगातार सप्लाई मिलने और ताजा माल पहुंचने से बाजार में स्थिरता बनी हुई है जिसके कारण कीमत फिलहाल नियंत्रण में हैं।
मंडी के फल व्यापारी रवि बताते हैं कि किन्नू की मिठास और रसदार गुणवत्ता इस सीजन में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। मौसम बदलने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में यह फल मददगार माना जाता है इसलिए लोग अन्य फलों की अपेक्षा किन्नू को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं रेहड़ी पर भी किन्नू की बिक्री खूब बढ़ गई है। ग्राहक नवीन, अनिता और रीना का कहना है कि ठंड के मौसम में किन्नू स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन है। बच्चे और बुजुर्ग दोनों ही इसे पसंद करते हैं इसलिए घरों में इसकी खपत बढ़ी है।
मंडी दुकानदार सुनील का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के साथ किन्नू की मांग और बढ़ेगी। यदि सप्लाई नियमित रही तो कीमत इसी स्तर पर बनी रह सकती है। सब्जी मंडी में किन्नू इस समय फलों की बिक्री का केंद्र बना हुआ है।

02जेएनडी04 : राजकुमार नागपाल।

02जेएनडी04 : राजकुमार नागपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें