फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले तीन गुणा किशोरों को लगाए टीके

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाती उचाना एसडीएम डॉ. राजेश खोथ की बेटी साची सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन लगभग तीन गुणा किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग इसी सप्ताह जिले के सभी लगभग 80 हजार किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का प्रयास करेगा। मंगलवार को जिले के विभिन्न आयु वर्ग के 18951 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 12536 को पहली तथा 6415 दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 7599 किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगाई गई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3471 लोगों को पहली तथा 4302 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 926 लोगों को पहली तथा 1328 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 540 लोगों को पहली तथा 758 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले के 852283 लोगों को पहली तथा 548399 को दूसरी डोज लगा चुका है। जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग दस लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है जबकि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 80 हजार किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगानी है। स्कूलों की छुट्टियां होने के बावजूद काफी किशोर स्वास्थ्य केंद्रों पर आकर वैक्सीन लगाते हैं तथा काफी स्कूलों में पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों से वैक्सीन लगवा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बुलाया जाता है ताकि उन्हें वैक्सीन लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें