फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर एक महीने में होंगी नियुक्तियां : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
शोक प्रकट करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना के सरकारी विभागों में जिन अधिकारियों के पद रिक्त हैं उन्हें आने वाले एक महीने में भरना होगा। रिक्त पदों की सूची अधिकारियों से मांगी गई है ताकि जल्द नियुक्ति की जा सके। अधिकारियों के होने से कार्य प्रभावित नहीं होगा। उचाना को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में मॉडल हलका बनाया जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करसिंधु गांव में कही।
विज्ञापन

शोक प्रकट करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। पीएम फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों की इस योजना के तहत भरपाई की जाएगी। इससे पहले प्रदेश में तीन बार बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है, जिसके लिए सरकार ने तीनों बार स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए थे। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों से उनका राजनीति नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। यहां के लोगों ने हर राजनीति के बुरे दौर में उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें