फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का सवाल नहीं हल कर पाई छात्रा तो अध्यापक ने बेरहमी से की पिटाई

विज्ञापन
उपचाराधीन घायल छात्रा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सवाल नहीं हल करने पाने पर सरकारी स्कूल शादीपुर के अध्यापक ने तीसरी कक्षा की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा के शरीर पर डंडों के निशान पाए गए हैं। छात्रा की पिटाई भाग के सवाल नहीं आने पर की गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा की मां कुसुम ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल शादीपुर में तीसरी कक्षा की छात्रा है। भाग नहीं हल कर पाने पर अध्यापक अशोक ने बेटी को डंडों से पिटाई की। जिसके निशान उसके शरीर पर पड़ गए। लड़की को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। कुसुम ने कहा कि इससे पहले भी अध्यापक ने उसकी लड़की की पिटाई की थी। अगर सवाल नहीं आते हैं तो प्यार से उसे समझाना चाहिए। जानवरों की तरह पिटाई अध्यापक को नहीं करनी चाहिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नियमानुसार छात्रा की नहीं की जा सकती पिटाई
नियमानुसार छात्रा की पिटाई नहीं करनी चाहिए। अगर अध्यापक पिटाई करता है तो अभिभावकों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा कार्यालय में करनी चाहिए। संबंधित अध्यापक को कार्यालय बुलाया जाएगा और चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिवनारायण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी।
जुलाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी की अध्यापक ने पिटाई की है। पिटाई से छात्रा के शरीर पर निशान पड़ गए है। महिला की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अनिल जोल, जुलाना चौकी प्रभारी।

अध्यापक द्वारा पिटाई करने से जख्मी बच्ची अपनी मां के साथ।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें