फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मजदूर ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद-पानीपत रेललाइन पर जेल पुल के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले बादल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात साढ़े 12 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि जींद-पानीपत रेललाइन पर निर्माणाधीन जेल पुल के पास एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिस पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिलने कागज से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले बादल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह जेल के पास निर्माणाधीन पुल पर ही मजदूरी कर रहा था। कई दिनों से वह यही पर रह रहा था। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करावने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें