17जेएनडी29-आरजीएम में आयोजित अंतर महाविद्यालय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे प
- फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सर्कल कबड्डी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच यूटीडी जींद ने राजकीय कॉलेज जींद को 37/32 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में राजकीय महाविद्यालय जुलाना ने राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. नरेश देशवाल ने शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास भी होता है। प्रतियोगिता में छह महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें पहला मैच यूटीडी जींद की टीम ने राजकीय केएम महाविद्यालय नरवाना के खिलाफ वॉकओवर मिला।
दूसरे मैच में राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने तलवंडी राणा के खिलाफ वॉकओवर लिया। इस अवसर पर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रवीण कुमार, सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी मनीराम, संदीप कबड्डी कोच, जितेंद्र, वीरेंद्र मौजूद रहे।