फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माइक्रो फाइबर की रजाई बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Tue, 18 Nov 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी14 : शहर में एक रजाई की दुकान के बाहर रखी रजाई। संवाद - फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
विज्ञापन
जींद। सर्दी शुरू होते ही बाजार में कंबल और रजाई की मांग में तेजी आ गई है। दुकानदारों के अनुसार उस बार रूई की रजाई के बजाय फाइबर और माइक्रो फाइबर वाली रजाई को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

फाइबर रजाई हल्की होने के साथ टिकाऊ भी होती है साथ ही इसकी सफाई और मेंटेनेंस भी आसान है। शहर के मेन बाजार, कपड़ा मार्केट और फुटपाथ दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही पिछले सप्ताह के मुकाबले दोगुनी हो चुकी है।
युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक सभी फाइबर रजाई की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कंबलों की बात करें तो बाजार में कई तरह के डिजाइन और वैरायटी मौजूद हैं।
चेक डिजाइन, फूलों वाले कंबल, मोटे कंबल, माइक्रो कंबल और बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन वाले कंबल खूब पसंद किए जा रहे हैं। कई दुकानें इस समय डिस्काउंट और ऑफर भी दे रही हैं ताकि ग्राहक ज्यादा संख्या में खरीद सकें।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के कारण फुटपाथ दुकानदारों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है और शाम होते-होते इनके पास भीड़ अधिक दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से गर्म कंबल और रजाई खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें