फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये में तैयार करवाते थे क्लोन एटीएम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों जींद-भिवानी रोड स्थित बूढा बाबा बस्ती निवासी सागर व संदीप को अदालत ने जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस को दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी रवि की तलाश है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह लोग दिल्ली से पांच हजार रुपये में एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करवाते थे। हालांकि इनकी पहली ही वारदात के बाद इन्हें धर लिया गया है। मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद इस प्रकार की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी रोहताश शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त को हाट गांव निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो युवकों ने उसके साथ ठगी कर एटीएम से चार लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रुपये निकालने वाले दोनों युवकों सागर और संदीप को गिरफ्तार कर उनसे एक लाख 65 हजार रुपये बरामद कर लिए थे। पुलिस रिमांड में आरोपियों ने कहा कि बाकी के रुपये उन्होंने खर्च कर दिए हैं।
ऐसे चलता था नेटवर्क
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका संपर्क दिल्ली निवासी रवि से है। इसके लिए दो से तीन लोगों की टीम काम करती थी और खास उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस के अनुसार इनमें से एक व्यक्ति एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के पास खड़ा हो जाता है और चुपके से उसके एटीएम पिन का पता लगा लेता है। यह पिन एटीएम केबिन के बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति को बता दिया जाता है। उक्त व्यक्ति एक दूसरा कार्ड पीओएस मशीन में लगाए रहता है और पिन नंबर दिल्ली बैठे हैंडलर को बता देता है। जितनी देर एटीएम कार्ड मशीन में रहता है, उतनी देर में ही उस कार्ड की सारी जानकारी दिल्ली निवासी रवि जुटा लेता है। इसके साथ ही पीओएस मशीन में लगे फर्जी कार्ड में ही असली एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया जाता है। साथ ही दिल्ली निवासी रवि यह भी बता देता है कि बैंक खाते में कितनी राशि है। इसी का सहारा लेते हुए इन दोनों शातिरों ने हाट निवासी ओमप्रकाश को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें