फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स न कटने पर रोकी बसें तो हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खटकड़ टोल प्लाजा पर शुक्रवार को फास्ट टैग से टोल का भुगतान नहीं होने पर टोल कर्मियों ने रोडवेज की बसों को रोक दिया। इस पर बस चालकों व टोल कर्मियों में नोकझोंक हुई। लेकिन टोल कर्मियों ने बिना टोल दिए बसों को आगे नहीं जाने दिया। टोल पर बसों को रोके जाने के कारण यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बस चालक व परिचालक ने टोल के दूसरे पार खड़ी बस में यात्रियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे जींद डिपो की बस एचआर 56-बी 6843 यात्रियों को लेकर नरवाना के लिए रवाना हुई थी। बस जब खटकड़ टोल प्लाजा को पार करने लगी तो तकनीकी कमी के कारण फास्ट टैग से टोल का भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते टोल कर्मियों ने बस स्टाफ से टोल का भुगतान करने की मांग की। लेकिन परिचालक ने टोल का भुगतान करने से मना कर दिया। इसके चलते टोल कर्मियों ने बस को टोल पार नहीं करने दिया। इसी दौरान नरवाना की तरफ से रोडवेज की दूसरी बस एचआर 56-ए 5567 आई। उस बस का भी टोल का भुगतान नहीं हो पाया। इस वजह से रोडवेज के चालक व टोल कर्मियों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। टोल कर्मियों ने बिना टोल का भुगतान किए बसों को टोल पार करवाने से मना कर दिया। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में रोडवेज के चालक व परिचालक ने टोल के दूसरी तरफ खड़ी बस में यात्रियों को बैठाया और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें