फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, रेहड़ी चालकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही रेहड़ी चालकों और कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कई रेहड़ी चालकों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंनेरोजी-रोटी का हवाला देते हुए रेहड़ियां हटाने से इन्कार कर दिया। हालात तब और बिगड़ गए जब कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए कुछ रेहड़ियों से केले और तरबूज उठाकर ट्रॉली में डालने शुरू कर दिए।
नाराज रेहड़ी चालकों का विरोध तेज हो गया और मौके पर हाथापाई की स्थिति बन गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए आसपास के दुकानदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भरोसा दिलाया कि वे खुद रेहड़ियों को वहां से हटवा देंगे। इसके बाद नगर परिषद की टीम हुडा मार्केट की ओर बढ़ी और रेलवे स्टेशन से लेकर पंजाबी चौक तक अभियान जारी रखा।
हुडा मार्केट क्षेत्र में भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए। कुछ स्थानों पर टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान, यहां तक कि खोखों के आगे टंगे कपड़े भी हटाकर ट्राली में रखे। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर शुरुआती विरोध जरूर हुआ, लेकिन लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित कर ली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे। –विशाल भारद्वाज, एसआई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें