फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर 14 जून कर दिया है। यह मुफ्त सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को अपना डेमो ग्राफिक डाटा, पता, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत पड़ेगी। आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

डेडलाइन खत्म होने के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है। किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें