फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: शराब ठेकेदार हत्याकांड, पुलिस दे रही दूसरे प्रदेशों में दबिश, हाथ लगे अहम सुराग

Mon, 23 Jun 2025 11:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

 शराब ठेकेदार बिरेंद्र उर्फ बिंद्र के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों ने सोमवार को दूसरे प्रदेशों में दबिश दी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरकरामजी गांव में रंजिशन की गई शराब ठेकेदार बिरेंद्र उर्फ बिंद्र के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों ने सोमवार को दूसरे प्रदेशों में दबिश दी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है। गोली चलाने वाले चारों आरोपियों की भी पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


नेपाल पहुंची पुलिस की एक टीम 

आरोपियों की पहचान वारदात के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इस मामले को कई गैंगों से जोड़कर भी पुलिस काम कर रही है, लेकिन फिलहाल यह मामला गैंग का सामने नहीं आकर आपसी रंजिश का ही पुलिस मान रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम नेपाल में आरोपियों की निशानदेही पर पहुंची है। पुलिस के लिए गोली चलाने वाले आरोपियों को पकड़ना बड़ी बात नहीं बल्कि, इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचना बड़ी बात है। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही कार्रवाई 

अभी तक पुलिस गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उनके पकड़े जाने के बाद किसके कहने पर हत्या की गई और इसमें कितने आरोपियों की साजिश है। इनके तार वास्तव में किसी गैंग से जुड़े हैं या फिर सोशल मीडिया पर जिस अकाउंट से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम से पोस्ट की गई। वह कहां से हुई है। इस पोस्ट से पुलिस को संदेह है कि कुछ आपराधिक लोगों ने हत्याकांड में खुद का नाम चमकाने और इन बदमाशों के नाम पर दहशत फैलाने के लिए किया है। अभी तक इस पोस्ट में जिन नामों का जिक्र है। जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित परिवार के दो सदस्यों के अदालत में बयान दर्ज करवाए, ताकि इस मामले में आगामी कार्रवाई को तेज किया जा सके। अदालत में हुए बयान की कॉपी भी पुलिस ने ली है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों के बारे में अहम सुराग पुलिस को लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस की टीम काम कर रही है। -कुलदीप सिंह एसपी जींद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें