फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं : डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

Sat, 06 Jun 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी09-जनता दर्शन दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शनिवार को आवास पर जनता दर्शन दरबार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए।कहा कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। गांवों और शहर में विकास कार्यों की गति तेज हुई है तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सफाई व्यवस्था, पेंशन, राजस्व आदि मुद्दे रखे। मिड्ढा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनता की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मामले का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों से कहा कि गर्मी का मौसम है इसलिए बिजली की आपूर्ति आमजन को निर्बाध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ समय पश्चात बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा। अधिकारी समय रहते शहर के नालों, सीवर की साफ-सफाई व्यवस्था अवश्य करवा लें, ताकि बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति न बन सके। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बबलू, रामफल शर्मा, उषा बिडलान, पार्षद राममेहर, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें