संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। नरवाना-खनौरी हाइवे पर बस अड्डा पिपलथा कैची के निकट तेजरफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
उझाना गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता सोना (62) अल सुबह घुमने के लिए खेतों की तरफ गया हुआ था। नरवाना खनौरी हाइवे पर बस अड्डा पीपलथा कैची के निकट तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इसमे उसके पिता सोना की मौत हो गई, घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सुनील ने बताया कि घटना का उन्हें उस समय पता चला जब गांव के ही सुभाष चंद्र ने उनके घर फोन पर सूचना दी। सुनील ने बताया कि उसका पिता सोना हर रोज सुबह खेतों की तरफ घुमने जाता था। शनिवार को सुबह भी वह खेतों की तरफ घुमने गया हुआ था। गढ़ी थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और सुनील की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी एएसआई श्यामलाल ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।