फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अज्ञात ने विदेश से जानकार बनकर आढ़ती से ठगे 6.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने विदेश से जानकार बनकर आढ़ती से छह लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पेगां गांव निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह अलेवा मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। उसका दोस्त नरवीर सिंह यूएसए में रहता है।
विज्ञापन

दो अगस्त को उसकी फेसबुक पर नरवीर पेगां से मैसेंजर पर मैसेज आया, जिसने बताया कि वह उसके खाते में पांच लाख रुपये डाल रहा है। उसे भारत में पैसे की जरुरत है। वह पैसा उसे अपने एजेंट को देना है। उसने पैसे ट्रांसफर करने की एक पर्ची भेजी और एक मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए कहा। कुछ देर बाद व्हाट्सएप काल आई, जिसने अज्ञात ने खुद को एजेंट बताया। फिर उसने स्कैनर भेजकर दो लाख 55 हजार रुपये डालने के लिए कहा।
इसके बाद लगातार पैसों की मांग होती रही। उसने कुल मिलाकर 6.10 लाख रुपये उसने उनको डाल दिए। इसी दौरान एक मोबाइल फोन से फोन आया और उसे कहा कि आपका जो पैसा विदेश से भेजा गया है, वह पैसा सोमवार तक आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अज्ञात उसे पैसे की और मांग करने लगा। इस पर उसे शक हुआ तो उसने अपने दोस्त नरवीर सिंह से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी को हैक किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें