फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रस्साकशी और वॉलीबॉल मैच में स्कूल स्टाफ ने दिखाया दम

Fri, 29 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी02-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए स्टाफ सदस्य। स्र
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्टाफ सदस्यों के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। शुक्रवार को महिला स्टाफ के लिए रस्साकशी और पुरुष स्टाफ के लिए वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल और अनुशासन से भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने तीन ओलंपिक खेल 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। मेजर ध्यानचंद का योगदान भारतीय खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को लड़कियों के लिए बास्केटबॉल और लड़कों के लिए वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें