फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से फोन करके अज्ञात ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। अनाज मंडी में एक आढ़ती से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने इसकी सूचना पुलिस को देने पर धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आढ़ती राम अवतार ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें फोन करने वाले ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन करने वाले ने कहा कि यदि इसकी सूचना पुलिस को दी तो उसको जान से मार देंगे। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने राम अवतार की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से राम अवतार के पास फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें