फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी18-सेवा सदन में लगाए ​शिविर में रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए डॉ. राजेश भोला और
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने अपने स्वर्गीय पिता दौलतराम और माता शाणी देवी की स्मृति में शनिवार को सेवा सदन में तीसरा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक एकता की मिसाल कायम की। शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन


शिविर में पहुंचे भाजपा युवा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। डॉ. राजेश भोला और उनके परिवार के सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

भाजपा नेता एवं चेयरमैन योगेश बैरागी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदाता अपना रक्त देकर किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान देता है। इससे समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, मार्केट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल, पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया, डॉ. मनजीत, डॉ. राजकुमार गोयल, लीला ठेकेदार, राजकुमार भोला, राकेश ग्रोवर, सीमा भोला, ऊषा, रितेन, अर्षति, राकेश जुनेजा, सन्नी अनेजा, रमेश ढिल्लो, सदानंद महाराज और मुकेश राठोड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें